परिवार पंजीकरण कार्यक्रम

उत्साह और ऊमंग के साथ आरम्भ हुआ तीर्थ पुरोहित परिवारों का पंजिकरन आज 10 सितंबर 2021 श्री गणेश चतुर्थी के दिन श्री बृजवासी पंडा सभा,वृंदावन ने भी अपने तीर्थ पुरोहित परिवार पंजीकरण पर्व का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ किया जिस क्रम में सर्वप्रथम सभा के अध्यक्ष श्रीमान श्यामसुंदर गौतम जी के परिवार का पंजीकरण करते हुए संपूर्ण किशोरपुरा क्षेत्र में संपर्क अभियान किया गया जिसके अंतर्गत 45 परिवारों को डोर टू डोर जाकर पंजीकरण पत्र वितरित किए गए लगभग सभी परिवारों में इस कार्य को लेकर उत्साह दिखाई दिया एवं सभा के इस प्रयास की प्रशंसा की सभा के महासचिव राघव भारद्वाज ने बताया कि कल 11 सितंबर शनिवार को सांय 4:00 बजे से गौतम गौतम पाड़ा एवं प्रेम गली क्षेत्र में सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा सभा के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर गौतम जी ने आज उपस्थित समस्त तीर्थ पुरोहितों का आभार व्यक्त करते हुए सबसे अधिकाधिक सहयोग के साथ इस कार्यक्रम में सहभागिता देने का आग्रह किया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विवेक गौतम, जनार्दन गौतम, लाला पहलवान (सुभाष), गोपाल जी पहलवान, गौरव गौतम, पवन शुक्ला, बांके पंडित, विनीत उपाध्याय (बिट्टू जी) नन्ही गौड़, धनंजय गौतम, आशु शर्मा, सुशील गौतम, राम प्रसाद गौतम, दीपक मोतीवाला, गोपाल कृष्ण जी दिक्षित एवं गोविंद शर्मा पहलवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.